Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने जिला अदालत में घटित हत्याकांड के आरोपी मनोज गैंग के एक भगोड़े बदमाश विनोद को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने आज मनोज मांगर गैंग के एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। यह बदमाश पिछलें 9 महीनों से कई मामलों फरार चल रहा था। पुलिस की मानें तो पकडे गए बदमाश पर हत्या , हत्या की कोशिश करने व आर्म एक्ट सहित करीब आधा दर्जन से अधिक मामलें अलग -अलग थानों में दर्ज हैं पुलिस ने इस बदमाश के कब्जे से एक पिस्तौल, एक जिन्दा रोंद व एक सरिया बरामद की हैं।
डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहां कि विनोद उर्फ़ बिन्नू निवासी गांव भैसावली, फरीदाबाद  पर हत्या , हत्या की कोशिश करने के अलावा उस पर अलग -अलग थानों में तक़रीबन आधा दर्जनों से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी विनोद उर्फ़ बिन्नू जिला अदालत में हुई सनसनी खेज हत्या कांड के आरोपी मनोज मांगर गैंग से तालुक रखता हैं। उनका कहना हैं कि 1बीते 0 सितम्बर -2016 को चिमनी बाई धर्मशाला के समीप अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित उर्फ़ फौजी नामक लड़के को  पीट -पीट कर हत्या कर दी थी। यह मुकदमा फरीदाबाद के संजय गाँधी मैमोरियल नगर थाने में दर्ज हैं के बाद आरोपी विनोद उर्फ़ बिन्नू ने बीते 5 सितम्बर 2016 को चिरसी गांव के सरपंच पर  घर में घुस कर उस पर कातिलाना हमला किया था और यह मुकदमा फरीदाबाद के तिगांव थाने में दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा आरोपी विनोद उर्फ़ बिन्नू पर अवैध हथियार रखने व मारपीट करने जैसे कई संगीन मुकदमें शहर के अलग -अलग थानों में दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि कई मामलों में आरोपी विनोद उर्फ़ बिन्नू अदालत से कई मामलों में फरार चल रहा था और उसे आज सेक्टर -29  के समीप बाइपास रोड से उसे  एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया हैं।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया बंधवाड़ी प्लांट का दौरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :देश में शिक्षा पद्धति गुणात्मक, संस्कारित होनी चाहिए, नैतिकता, देशभक्ति, समाज निर्माण जैसे गुण शामिल हों, सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकरीद के पर्व ख़ुशी -ख़ुशी अपने घरों रह कर ही बनाएं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे, कोरोना संक्रमण बचें-सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x