Athrav – Online News Portal
अपराध खेल गुडगाँव राष्ट्रीय

टेनिस खिलाडी राधिका यादव की उसी के पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़ तोड़ गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक महिला टेनिस खिलाड़ी और टेनिस एकेडमी की संचालिका को उसी के पिता ने आज गुरुवार को आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर में ही अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, यह सनसनीखेज वारदात सुशांत लोक 2 , सेक्टर -57 , गुरुग्राम में अंजाम दिया गया हैं। मरने वाली महिला टेनिस खिलाडी का नाम राधिका यादव है। पुलिस की माने तो टेनिस एकेडमी चलाने से आरोपित मृतका राधिका यादव के पिता दीपक खुश नहीं था, और यह विवाद पिता और बेटी के बीच ज्यादा बढ़ गई, और पिता दीपक ने अपने 25 वर्षीय बेटी, पूर्व टेनिस खिलाडी और टेनिस एकेडमी की संचालिका राधिका यादव को एक- एक तीन गोलियां मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी, पुलिस टीम ने आरोपित पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार को सुशांत लोक-॥ सैक्टर-57, गुरुग्राम में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली 25 वर्षीय पूर्व स्टेट लेवल (राज्य स्तरीय) टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसी के पिता द्वारा अपने लाईसेंसी हथियार से गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबंधक थाना सैक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगर प्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतका के शव का निरीक्षण करने उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।उनका कहना है कि हत्या के संबंध में मृतका राधिका यादव के चाचा/आरोपित  के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित करके आरोपित दीपक निवासी सुशांत लोक-II, सेक्टर-57 ,गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। उनका कहना है कि प्रारम्भिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मृतका राधिका यादव एक टेनिस एकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपित ) टेनिस एकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे, मृतका के साथ टेनिस एकेडमी चलाने की बात पर हुए विवाद के चलते आरोपित पिता दीपक ने अपने लाइसेंसी हथियार से 3 गोलियां मारकर इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम हत्या के प्रत्येक पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए आरोपित से गहनता पूर्वक पूछताछ कर रही है। 

Related posts

एटीएम बूथ में तकनीकी छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार रेशनलाइजेशन के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद कर रही- कांग्रेस

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किमी लंबे हरियाणा खंड को किया राष्ट्र को समर्पित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x