Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत क्लर्क अरुण कुमार को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार देर शाम को फरीदाबाद जिला में नगर निगम फरीदाबाद कार्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत क्लर्क अरुण कुमार को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अरुण कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की गई है जिसमें से ₹5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम से संबंध रखने वाले भाजपा मंत्रियों की जांच सीबीआई से कराई जाए, कांग्रेसी नेता लखन सिंगला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x