Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने ‘ओले- ओले’ सॉन्ग पर यूं किया था डांस: देखें थ्रोबैक वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रोजाना सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनका फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सैफ अली खान के सुपरहिट सॉन्ग ‘ओले- ओले’ पर डांस कर रहे हैं. उनका यह वीडियो उस समय का है, जब दोनों अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ का प्रमोशन कर रहे थे.

View this post on Instagram

Love them so much 😢 these memories 😭😭

A post shared by 𝐼𝓈𝓂𝒶𝓉 (@aalishasartik) on


सुशांत सिंह राजपूत को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सारा अली खान से डांस के लिए कहते हैं.’ओले- ओले’ सॉन्ग पर सुशांत सही डांस कर रहे होते हैं,लेकिन सारा अली खान स्टेप भूल जाती हैं. यह देखकर सुशांत जोर-जोर से हंसने लगते हैं. बाद में सारा अली खान कहती हैं कि ‘उनके साथ हमेशा ऐसा ही होता है.’ दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने साथ में फिल्म ‘केदारनाथ’ में काम किया था. यह फिल्म सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी. दोनों के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत अपने आवास पर मृत पाए गए थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related posts

कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार ने मिलकर बिहार को बर्बाद किया और मां गंगा को भी धोखा दिया

Ajit Sinha

दिन में पढ़ाई, रात को चौकीदारी करता था यह शख्स, झोंपड़ी से निकलकर ऐसे बना आईआईएम प्रोफेसर।

Ajit Sinha

कांग्रेस: सत्ता को आईना दिखाना राष्ट्रधर्म है, ये देशद्रोह नहीं हो सकता- रणदीप सुरजेवाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!