Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदबाद के थाना धौज में तैनात सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार आज 1,50,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके विरूद्ध अभियोग संख्या 172 दिनांक 08.09.2025 धारा 318(4) बी.एन.एस. थाना धौज, जिला फरीदाबाद में दर्ज है। इस मुकदमा की तफतीश पी/एस.आई. सुमित कुमार तफतीशी अधिकारी, थाना धौज, जिला फरीदाबाद द्वारा की जा रही है। पी/एस.आई. सुमित कुमार तफतीशी अधिकारी इस अभियोग का चालान माननीय न्यायालय में देने की एवज में शिकायतकर्ता से 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रूपये बतौर की रिश्वत की मांग कर रहा है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को आरोपित  पी/एस.आई. सुमित कुमार, तफतीशी अधिकारी, थाना धौज, जिला फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुए थाना के नजदीक यश फार्म हाउस से रंगे हाथों गिरफतार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या -28 ,दिनांक 5.12.2025 धारा 7, 7 ए पी.सी. एक्ट 1988 व 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में दर्ज किया गया।

Related posts

डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल, मरम्मत के लायक भी नहीं रहे – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

बीजेपी के नाम पर लोगों को अपना रसूख दिखाकर बदतमीजी करने वाले नेता पर दर्ज हुई एफआईआर, तलाश में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x