Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीपाल 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई की टीम ने आज शाम को दिल्ली की लक्ष्मी नगर थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को एक व्यापारी शिकायतकर्ता से 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित सब इंस्पेक्टर श्रीपाल ने शिकायतकर्ता व्यापारी से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने के एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की थी, पहले से परेशान शिकायतकर्ता ने रिश्वत का 20000 रूपए देना नहीं चाहता था। इसी लिए उसने गत 11 नवम्बर -2024 को दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई , बाराखम्बा रोड , नई दिल्ली में इस संबंध में शिकायत की, और इस पर दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई , और योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10000 रूपए की पहली किश्त सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को दी , और उसने अपने जेब में 10000 रूपए रख लिए , और उसी वक़्त दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई की टीम ने लक्ष्मी नगर थाने के कार्यालय से उसे दबोच लिया। आरोपित सब इंस्पेक्टर श्रीपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर , राउज एवेन्यू के स्पेशल जज के सामने पेश किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में पेश दिया। ये सब इंस्पेक्टर श्रीपाल , जिला गाज़ियाबाद , उत्तरप्रदेश का रहने वाला है , वर्ष 1989 में बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था।

Related posts

साइबर ठगी पर लगाम लगाने नोएडा की कंपनी ने पेश किया दुनिया का पहला ‘एआई पावर्ड’ सुरक्षा कवच।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं- पत्र जरूर पढ़े।

Ajit Sinha

चरित्र पर संदेह रखते हुए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x