Athrav – Online News Portal
नोएडा

चाइल्ड पीजीआइ में हुई मौत से हड़कंप, अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन आपूर्ति रोकने पर फरीदाबाद की मेसर्स सेठ कंपनी के खिलाफ शिकायत दी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध्द नगर में कोरोना संक्रमण मौत के आंकड़े अब डराने लगे बीते 24 घंटे में इस बीमारी 11 लोगों की मौत हुई है। चाइल्ड पीजीआइ में शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार तड़के पांच बजे के बीच आठ उपचाराधीन कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इसकी सूचना फैलने के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। संस्थान में चर्चा है कि आक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की मौत हुई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से आक्सीजन की कमी के बजाय गंभीर संक्रमण के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। लेकिन साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने डीएम, सीएमओ और थाना सेक्टर- 20 ऑक्सीजन आपूर्ति रोकने पर फरीदाबाद की कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है जिसमें कहा गया है की अस्पताल के पास में आज दोपहर तक के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसके बाद संकट खड़ा हो जाएगा।

चाइल्ड पीजीआइ की ओर से डारेक्टर डी. के.गुप्ता की ओर से  जारी प्रेस रिलीज के अनुसार बीते 24 घंटे (23 अप्रैल 9 बजे -24 अप्रैल 9बजे तक) कुल 7 कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिनमे 4 गौतम बुध्द नगर 2 गाजियाबाद और एक फरीदाबाद का मरीज है। मरने वाले 34 से 75 आयु वर्ग के लोग है मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।  जिन्हे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमे से दो की मौत की मौत 1से 6 घंटे के बीच हुई है, जबकि अन्य मरने वाले 1से 2 दिन पहले भर्ती किए गए  थे। मरीजो को भर्ती होने उन्हे विभिन्न प्रकार की ऑक्सीजन थेरपी दी गई थी। किसी भी मरीज की मौत अस्पताल ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने की बजह से नहीं हुई है। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने डीएम, सीएमओ और थाना सेक्टर 20 ऑक्सीजन आपूर्ति रोकने पर फरीदाबाद की मेसर्स सेठ कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। अस्पताल के पास में सोमवार दोपहर तक के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसके बाद संकट खड़ा हो जाएगा। डारेक्टर डी के गुप्ता ने बताया की शिशु अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए 80 बिस्तर हैं, जिन पर 45 रोगी भर्ती हैं। इनमें एक बच्चा शामिल है। 25 से 26 रोगी ऑक्सीजन पर हैं। जानकारी के मुताबिक चार रोगी हाई फ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) पर रखा गया है। एचएफएनसी में ऑक्सीजन की खपत काफी अधिक होती है। अस्पताल प्रबंधन के तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार कंपनी लंबे समय से अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर रही है। पहले दिन में 20 से 25 सिलेंडर की आपूर्ति कंपनी करती थी। एक हफ्ते से मांग बढ़ने पर कंपनी से दिन में दो बार ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए कहा था, जिस पर कंपनी कभी सिलेंडर देती थी तो कभी नहीं। कंपनी से कहा गया था कि रोजाना 60 से 70 बड़े सिलेंडर चाहिए। शनिवार रात कंपनी ने 25 सिलेंडर दिए थे और सुबह आपूर्ति करने से मना कर दिया था। कंपनी का कहना था कि हरियाणा सरकार के ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति न करने के आदेश हैं। इसलिए ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं दे सकते हैं।

Related posts

मेवाती गैंग: एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 1 घायल, 3 फ़रार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

सीमा के घरेलू हिंसा पीड़िता का वीडियो वायरल होते ही, सीमा ने इस साजिश बताते हुए कहा मैं मीणा परिवार में बहुत खुश हूं

Ajit Sinha

डबल डेकर बस ने पत्थर से लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद नीचे गिरी, सेना के जवान की मौत, कई घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x