Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

एबीवीपी की गुंडागर्दी का जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव में देंगे, चारों पदों पर जीत दर्ज करेगी एनएसयूआई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान एबीवीपी छात्रों को डरा धमका रही है। एनएसयूआई ने कहा है कि एबीवीपी के कार्य कर्ता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी की मदद कर रहे हैं। एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय का माहौल नहीं बिगड़ने देगी। एबीवीपी की इस गुंडागर्दी का जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र 22 सितंबर को छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को चारों पदों पर जीत के साथ देने वाले हैं। यह बातें गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने प्रेस वार्ता में कहीं।

एनएसयूआई प्रभारी और जवाहरलाल विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव के नाम पर एबीवीपी  गुंडागर्दी कर रही है। एबीवीपी के लोग गर्ल्स हॉस्टल के फेस्ट में जबरदस्ती घुस रहे हैं, गेट तोड़े जा रहे हैं। खासकर पूर्वांचल, पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत के छात्रों को डराया जा रहा है। ये वातावरण दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को कलंकित करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेश के छात्र भी पढ़ने आते हैं। ऐसे में हिंसक घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों के अभिभावकों को चिंता हो रही है। लेकिन जिस तरह से शासन-प्रशासन द्वारा एक खास संगठन, एक विशेष विचारधारा के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, इससे उनकी गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को बल मिल रहा है। कन्हैया कुमार ने कहा कि एबीवीपी खुद गुंडागर्दी कर रही है, लेकिन मीडिया को भ्रमित करते हैं कि ये सब एनएसयूआई कर रही है। एबीवीपी ज्ञान, शील, एकता लिखती है, लेकिन ये अज्ञान, अश्लील, अराजकता है। पिछले एक महीने में एबीवीपी ने जो गुंडागर्दी और हिंसा की है, यह बहुत ही शर्मनाक है। सरकार और प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। कन्हैया कुमार ने कहा कि वह एबीवीपी से कहना चाहते हैं कि एनएस यूआई कमजोर नहीं है, एनएसयूआई डरने वाली नहीं हैं। एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय का माहौल बिगड़ने नहीं देगी। दिल्ली विश्वविद्यालय का एक-एक छात्र जानता है कि एबीवीपी की पिछले चार सालों की अराजकता पर केवल एनएसयूआई ही पूर्ण विराम लगा सकती है। एबीवीपी की गुंडागर्दी का जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र 22 सितंबर को देने वाले हैं। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी कार्यकर्ताओं गुंडागर्दी कर रहे हैं। दिल्ली विश्व विद्यालय को हिंसा में झोंका जा रहा है। उम्मीदवारों की गाड़ियां तोड़ी जा रही हैं। कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सरेराह गुंडागर्दी कर रहे हैं।  पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी के साथ खड़े हुए हैं। इस चुनाव में जिस तरीके से गुंडागर्दी की जा रही है, उससे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। एबीवीपी छात्रों को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। हम डरेंगे नहीं। 22 सितंबर को चुनावों में एनएसयूआई चारों पदों पर जीत दर्ज करेगी।

Related posts

दिल्ली:राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बिहार में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी – नितीश पर बोला हमला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x