Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बिल्डर कंपनियां सुर्ख़ियों में, जो बिना लाइसेंस व बिना हरेरा के रजिस्टेशन के अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे, पर्ची लाओ कार्रवाई करेंगे-डीटीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नवनियुक्त डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज शुक्रवार को “अथर्व न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि यहां लोगों के काम करने के लिए आए है,और लोगों के जो सही काम होंगें वह अवशय करेंगें, जो काम बिल्कुल नहीं होने वाले है, उस काम को वह बिल्कुल नहीं करेंगें,अगले हफ्ते वह बड़ी तोड़ फोड़ की कार्रवाई करेंगें। बीते ढेड़ महीने से इस कार्यालय में कोई काम नहीं हो पाया है। वजह कोई भी रहा हो, वह अभी पेंडिंग पड़े सभी कामों को निपटाने में लगे हुए है,जिनसे लोग परेशान न हो, इन कामों को निपटाने में थोड़ा वक़्त और जरूर लगेगा। 

अभी उनके कार्यालय में कुछ स्टाफों की कमी है। बावजूद इसके वह अच्छे और मजबूत काम करेंगें। सही काम के लिए आमजन कभी भी उनके कार्यालय में उनसे मिल सकते है। इस समय वह प्रतिदिन लगभग सौ से अधिक लोगों से मिलते है, और उनके सही कामों को निपटाते है। जिनके काम उनके कार्यालय में पेंडिंग पड़े है, वह लोग उनसे मिल सकते है। और सही काम को करवा सकते है। पूछने पर कहा कि जो लोग ग्रीन फील्ड कॉलोनी व बीपीटीपी में 4 मंजिल के संशोधित कानूनी नियमों का पालन नहीं कर रहे है, और अवैध रूप से चार मंजिल बना कर व बिल्डिंग में एक्स्ट्रा कवरेज करने, फ्लैट्स खरीदारों को अंधेरे में रखकर उनसे लाखों रुपए लूटने की कोशिश में है, व लूट रहे है।

उन बिल्डरों की शिकायत मिलने पर वह उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे, उन्हें तो ग्रीन फील्ड कॉलोनी की कुछ शिकायतें मिली है, वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे है। अभी प्राप्त शिकायत की बारीकी से जांच की जा रही है।  सवाल के जवाब उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खबर मिली है कि प्री-लॉन्चिंग करके, जिसमें भूमिका ग्रुप , तरंग ग्रुप और नवराज ग्रुप के नाम शामिल है, यह लोग प्लॉटिंग करके प्लाटों को बेच रहे है। अपने स्तर इस बारे में जांच की तो पता चला की इनके पास न तो कोई लाइसेंस है, ना ही हरेरा से रजिस्ट्रेशन हुआ है,और मौके पर भी जाकर देखा गया है जहां पर कुछ भी नहीं है। उनकी आमजनों से अपील है कि भूमिका ग्रुप , तरंग ग्रुप और नवराज ग्रुप से कोई भी प्लॉट बुक कराई हो, या खरीदी हो, की पर्ची लेकर उनके पास उनके कार्यालय में आ जाए , वह इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, ऐसे लोगों का वह बेसब्री इंतजार कर रहे है। इस मामले में तरंग ग्रुप से संजीव अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि अभी जमीन खरीद रहे है , ना की प्लॉट बेच रहे है। वही, भूमिका से योगेश ठाकुर से इस मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई कि क्या टाउन शीप के लिए लाइसेंस है या नहीं, और हेरेरा से रजिस्टर्ड है,या नहीं,क्यूंकि बाजार में यह शोर है कि बिना लाइसेंस के और बिना हरेरा से रजिस्ट्रेशन कराएं प्लाटों को बेच रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय वह हरिद्वार में हूँ , और कॉल काट दिया।     

Related posts

फरीदाबाद : अरावली के वादियों के बीच हैं जन्नत वैली हैं, इस जन्नत वैली को आप बेधड़क शादी -विवाह के लिए बुक करा सकतें हैं,यहां कोई टेंशन नहीं हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की पहल से फरीदाबाद में सुशासन का नया उदाहरण, दीपावली पर चमकता शहर।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर 362 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन पकडे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x