अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर गरीब व जरूरतमंद के सिर पर छत मुहैया करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए आज मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 20 जिलों में 4533 लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए.मुख्यमंत्री की सोच है कि हरियाणा में कोई भी गरीब व्यक्ति बिना छत के न रहे। इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलते हुए राज्य सरकार गरीबों को घर मुहैया करवाने के अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 पहले चरण में जिला अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर जिलों की ग्राम पंचायतों के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए हैं.इसी प्रकार, जीन्द, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार जिलों के घुमंतु जाति, विधवा एवं अनुसूचित जाति के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए इसके अलावा, महाग्राम पंचायत बहल के सभी पात्र आवेदकों को 50-50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले में कुल 166 पात्र लाभार्थियों, भिवानी में 268, चरखी दादरी में 143, फतेहाबाद में 313, गुरुग्राम में 16, हिसार में 480, झज्जर में 26, जींद में 545, कैथल में 204, करनाल में 316, कुरुक्षेत्र में 186, नारनौल में 85, नूह में 65, पलवल में 17, पानीपत में 314, रेवाड़ी में 134, रोहतक में 176, सिरसा में 370, सोनीपत में 678 और यमुनानगर जिले में 31 पात्र लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया गया है।...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट हिसार:हिसार मंडल आयुक्त एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास के निर्देशानुसार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 5 सालों में योग्यता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को 2 लाख...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुरुग्राम में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पंचकूला: एसीबी. की फरीदाबाद टीम द्वारा वीरवार को मुकदमा नंबर-23 दिनांक 20.12.2024 धारा 7 पीसी एक्ट व 221, 121(1), 132 बीएनएस....