अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा संज्ञान...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट कुरुक्षेत्र/फतेहाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद नगर पालिका की चेयरमैन प्रत्याशी मेघा बंसल और फतेहाबाद के जाखल मंडी नगर...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़/ सीवन/कलायत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को सीवन नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल और कलायत नगर पालिका...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में तिगाँव हलके में बदरपुर बाईपास से बसंतपुर, सेहतपुर, पल्ला से होते हुए मथुरा...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है.हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना।प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा.गीत के बोल और संगीत काफीप्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों,अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है.गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है.राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करनेका प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है.बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा.मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है.उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी.इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ...