Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को करेंगे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा.मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। 

वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है.उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी.इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Related posts

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Ajit Sinha

एएसआई से जिला अटॉर्नी 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

बड़ी संख्या में राजनेताओं, सामाजिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुँच स्व. श्रीमती राजवती को नमन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x