Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: :ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके 44 वें जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने विनोद दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।  महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वा नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने विनोद दीक्षित को समाज सेवा के लिए पहले से भी अधिक प्रेरित करते हुए नए आयाम छूने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की , युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा विनोद दीक्षित हमारे लिए प्रेरणा है हमेशा वह समाज के लिए कुछ ना कुछ नए काम करते रहते हैं। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम उनको सम्मानित कर रहे हैं। 

आगरा मंडल महिला अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित हमेशा से ही समाज के लिए अलग-अलग कार्य करते रहते हैं आज उसी कड़ी में उन्होंने अपने जन्मदिवस पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद  दीक्षित ने कहा मैं हमेशा से ही समाज के लिए समर्पित रहा हूं और आगे भी समर्पित रहूंगा इस कोरोना काल के अंतर्गत सभी के सहयोग से देश का पहला मास्क बैंक हमने मथुरा में बनाया। इस बैंक से जरूरतमंद लोगों को लाख 1500000 निशुल्क मास्क बांटे गए साथ ही कोरोना काल के अंतर्गत लोगों को रक्त की पूर्ति के लिए हर महीने रक्तदान शिविर लगाने से 400 लोगों रक्त की पूर्ति करवाई गई ,रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ समिति की तरफ से निशुल्क हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए दिया गया।  कोरोना काल में विशेष सेवा के लिए कोरोना योद्धा सम्मान से 2000 लोगों को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।  इस तरह प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में पंडित लोकमणि महाविद्यालय के चेयरमैन योगेश शर्मा उर्फ भूरा भैया, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, जिला  अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महिला  प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल ,युवा महानगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल , प्रदेश महासचिव चंद्रकांत पांडे , युवा मंडल मंडल रविंद्र  बंसल, महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, महिला युवा महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया, सुश्री अंशुल अग्रवाल, दीपक वर्मा, लोकेंद्र चौधरी, आराधना भारद्वाज, मनीष शर्मा, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 

Related posts

नॉएडा: अंग्रेजों के नक्शे कदम पर भाजपा, अगस्त क्रांति पर सपा नेताओं ने हाथों में जंजीर बांधकर किया व्यवस्था का विरोध

Ajit Sinha

मंगनी से 4 द‍िन पहले मंगेतर का मर्डर, सीसीटीवी की वजह से 9 दिन हुए लेट, गिरफ्तार 

Ajit Sinha

45वें दिन भी घर नहीं आ सके दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते-कब लौटेगी बरात, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x