Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को हरियाणा आर्बिटल रेल कोरिडोर के शिलान्यास के लिए निमंत्रित किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा आर्बिटल रेल कोरिडोर के शिलान्यास के लिए निमंत्रित किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।प्रधानमंत्री से मुलाकात के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि 5600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा आने के लिए आमंत्रित किया है। शिलान्यास का कार्यक्रम हरियाणा के मानेसर , पलवल या ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर मार्ग पर अन्य किसी दूसरे स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा में किसान आंदोलन की स्थिति, करनाल की घटना व किसान आंदोलन के कारण राजमार्गों को खुलवाने के लिए कई जा रही कार्रवाई बारे भी अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होने हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही नई पहल जैसे परिवार पहचान-पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरी पानी-मेरी विरासत व आटो अपील साफ्टवेयर के बारे में अवगत करवाया।

Related posts

सिरसा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी, दो आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha

लड़की की धोखे से न्यूड वीडियो बनाकर, फिर सीबीआई व पुलिस ऑफिसर बन कर लाखों की ठगी करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को दिया तोहफा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x