Athrav – Online News Portal
दिल्ली

आईआईआईटी, दिल्ली में आज से स्कूली बच्चों के लिए हुई स्पेशल समर कैम्प की शुरुआत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार द्वारा इन्द्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,दिल्ली (आईआईआईटी) में दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों के लिए स्पेशल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है| ये स्पेशल समर कैंप 23 मई से 18 जून तक 4 हफ्ते के लिए आयोजित किया जायेगा। आज उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया| आईआईआईटी, दिल्ली में 2016 से आयोजित हो रहे स्पेशल स्पेशल समर कैंप का ये सातवाँ साल है जहाँ आसपास के दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे भाग लेते है।  इस साल भी इस स्पेशल समर कैंप में कालकाजी, हरकेश नगर, तुगलकाबाद सहित आस-पास से दिल्ली सरकार के स्कूलों के लगभग 250 बच्चे भाग ले रहे है।  इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, छात्रों के लिए ये स्पेशल समर कैंप एक मजेदार यात्रा साबित होने वाली है.

जिसके शुरुआत से आखिर तक बच्चे हर दिन कुछ नया सीखेंगे।  बच्चे टीम में काम करना, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखेंगे. यहाँ से वो जो सीखकर जायेंगे वो रोजमर्रा की जिन्दगी के चैलेंज से निपटने में उनकी मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास देगा कि कैसे वो खुद की बेहतरी के लिए अपने स्किल्स का इस्तेमाल कर सकते है। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये स्पेशल समर कैंप मनीष सिसोदिया जी के विज़न का हिस्सा है, मनीष जी के मार्गदर्शन में ही 2016 से इस संस्थान में स्पेशल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  जो बच्चों की ये जानने में मदद करता है कि पढ़ाई-लिखाई सिर्फ क्लासरूम और किताबों तक सीमित नहीं होती है।   इस कैंप के माध्यम से हम बच्चों को मौका दे रहे है कि वो क्लासरूम और किताबों से बाहर निकल दुनिया को एक्सप्लोर करे और अपने अनुभवों के माध्यम से चीजों को सीखें। उन्होंने स्पेशल समर कैंप के आयोजन पर आईआई आईटी,दिल्ली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से आईआईआईटी, दिल्ली अपने स्पेशल समर कैंप के माध्यम से केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों के लिए सीखने और स्किल डेवलपमेंट का एक अनूठा वातावरण तैयार कर रहा है. आईआईआईटी,दिल्ली ने अपने इस कैंप के माध्यम से न केवल बच्चों की स्किलिंग का काम किया है बल्कि उन्हें करियर को लेकर गाइडेंस देने का काम भी किया है।  शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के संस्थानों के इन अनूठे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हमारे स्कूलों में पढने वाले बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियों का इस्तेमाल कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें. वो कुछ ऐसा सीखे जो भविष्य में उनके लिए मददगार साबित हो. इस दिशा में ये कैंप बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।  

Related posts

पहले मोदी-खट्टर सरकारों ने तीन काले कानूनों से खेती का खून किया,अब भाजपा-जजपा सरकार किसानों का खून बहा रही है- कांग्रेस

Ajit Sinha

अभी-अभी: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन शरद यादव 7 बार सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद रहे।

Ajit Sinha

मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता दबाव में किया, ट्रंप के पास अडानी व मोदी के भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड और एपस्टीन फाइल्स।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x