Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक दर्जन मामलों वांछित था।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-6 से वसुंधरा से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बदमाश की पीछा कर रही थाना फेज-1 पुलिस के साथ सेक्टर- 14ए नाले के पास मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, पकड़े गए बदमाशों के पास से बिना नम्बर प्लेट की बाइक, लूटा गया मोबाइल फोन, तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ के बाद घायल मोबाइल स्नैचर बदमाश आदित्य को इलाज के लिए थाना फेज-1 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 से वसुंधरा से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बदमाश की सूचना
कंट्रोल रूम को मिली थी. इस सूचना पर थाना फेज-1 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। सेक्टर-14 के नाले के पास बदमाश अपने को घिरा देखकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। जख्मी बदमाश की पहचान शातिर बदमाश मोबाइल स्नैचर आदित्य के रूप में हुई है।

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश आदित्य के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन से अधिक लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज है। घायल से बदमाशों से लूटा गया मोबाइल फोन, मोटर साइकिल बिना नम्बर, तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जिसके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: नर्स ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने पहले गोली मार कर की हत्या की कोशिश, फिर की गला दबा कर हत्या, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

अपराध पर अंकुश लगाने में लगातार सफल हो रही हरियाणा पुलिस,अगस्त 2019 में भी आई 2.5 प्रतिशत की कमी:डीजीपी  

Ajit Sinha

रोड़वेज से बस के गायब होने की अजब दास्तान, सिक्योरिटी मनी न मिलने पर पूर्व संविदा कर्म ड्राइवर ने चोरी की थी बस-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x