Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती का ताना-बाना बुनने वाली नौकरानी समेत छह अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग़्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा-1 में 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती का ताना-बाना घर में 8 साल से काम कर रही नौकरानी ने बुना था। इस षड्यंत्र में घर में काम करने वाला एक नौकर भी शामिल था. इन दोनों ने पंखियां गिरोह के डकैतों के साथ मिलकर इस डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।  कोतवाली बीटा-2 पुलिस में इस डकैती का खुलासा करते हुए नौकरानी समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के गिरफ्त में खडी सीमा, पिंकी के साथ मिलकर अमन, झंकार, संदीप और राहुल ने गत 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के ऑफिसर सर्वज्ञ जैन के घर परिवार वालों को बंधक बनाकर करके डकैती को अंजाम दिया था।  बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को 2 घंटे तक लूटपाट करने के बाद यह बदमाश घर का सामान लूट कर फरार हो गए थे। 

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था और पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।लगातार बीटा- 2 पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी रही। करीब 14 दिन बाद पुलिस ने इस डकैती की घटना का खुलासा किया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश के दौरान घर में काम करने वाले लोगों से गहनता से पूछताछ की गई जिसके बाद पुलिस का यह शक पुख्ता हो गया कि इस वारदात में घर में काम करने वाली नौकरानी की अहम भूमिका है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी संदीप की पत्नी सीमा आठ साल से काम कर रही थी. 

घर के सभी सदस्यों को पूर्ण विश्वास बनाकर रखा हुआ था और उसे घर में रखे समस्त सामान की पूर्ण जानकारी थी।   इस वारदात मे शामिल एक अन्य आरोपी अमन भी सर्वज्ञ जैन के पिता की देखरेख के लिए पूर्व में कोविड के दौरान 2 वर्ष तक नौकरी कर चुका था।  दोनों ने घर के सामान की जानकारी अमन के पिता झंकार को दी। जिसने पंखिया गिरोह के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि शाहजहांपुर के डकैतों के बड़े गिरोह पंखिया गिरोह को इस डकैती की घटना के लिए झंकार ने तैयार किया था। पुलिस ने इन लोगों के लिए शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में दबिश दी। जहां से पता चला की ये लोग सोने को बेचने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घर से लूटा हुई ज्वेलरी नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है।अभी भी कई डकैत फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। इन सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

आईआईटी का छात्र अरेस्ट: ब्रांडेड स्कूल के 50 नाबालिग लड़कियों को ऑनलाइन पीछा कर, ब्लैकमेल व ठगी कर रहा था।

Ajit Sinha

बुलंदशहर जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ओमवीर सिंह से 60 लाख की रंगदारी मांगने वाले 5 आरोपित अरेस्ट   

Ajit Sinha

नशे में धुत रिटायर्ड अधिकारी ने घर में की फायरिंग, बाथरूम का गेट तोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x