Athrav – Online News Portal
नोएडा

कोरोना संक्रमण और काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध्द नगर में कॄष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार इसका नज़ारा कोरोना वायरस की वजह से कुछ अलग है. प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण इस बार शहर में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे है. काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले के बाद मंदिरों में आतंकी हमले के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण के चलते सेक्टर- 33 इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर -20 हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाला सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे है लेकिन इस बार मंदिर समिति ही कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. लेकिन नोएडा के इस्कॉन मंदिर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम प्रसारण भारत सहित 26 देशों में कर रहा है जिसे देखने वाले  भक्तों की संख्या लाखों में है.

सेक्टर -33 स्थित इस्कॉन मंदिर और सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य तरीके से सजाया गया है. इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर का गर्भ गृह 300 किलो फूलों से सजाया गया है. आज सुबह से ही मंदिरों में जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. कोरोना वायरस की वजह से इस बार यहां आम भक्तों को आने की इजाज़त नहीं है. सेक्टर 33 इस्कॉन मंदिर में दो वर्षों से सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है। लोगो मंदिर के गेट से शीश झुकाकर प्रणाम कर रहे है. कुछ लोग मंदिर के बाहर पूजा करते हुए नज़र आए.भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन इस बार जन्माष्टमी का पूरा ऑनलाइन प्रसारण कर रहा है इस्कॉन मंदिर के एकांतधाम दास ने बताया कि लाइव प्रसारण भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नेपाल समेत 26 देशों में किया जा रहा है. इस्कॉन मंदिर में सुबह सात बजे मंगला आरती के बाद भगवान का 51 किलो फलों के रस, दूध दही घी पंचामृत से अभिषेक किया गया।

इसके बाद कमल,चमेली,गुलाब, गुलाब गेंदा समेत अन्य प्रकार के 51 किलो फूलों से भगवान का पूजन किया जाएगा। रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसा दूसरी बार ऐसा होगा कि भगवान कृष्ण के जन्म के समय कोई भक्त मंदिर में मौजूद नहीं रह सकेंगा. सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य तरीके से सजाया गया है। दूसरी ओर शहर के सनातन धर्म मंदिर में ही सुबह से हवन एवं कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है और मंदिर को लाइट और फूलो ढंग से सजाया गया, यहाँ कई भव्य झांकी बनाई गई है. वैदिक मंत्रों और सनातन रीति के अनुसार भगवान का जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. मंदिरों में आतंकी हमले के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले के बाद अलर्ट जारी किया गया था पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। खासकर, भीड़वाली जगहों और धार्मिक स्थल सहित विशेष स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर चुप : प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

चिकित्सा शिक्षा के मंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा कर डॉक्टरों व अधिकारियों के साथ कि कोरोना की समीक्षा बैठक की

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 क्विंटल नकली नमक को 24000 बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x