Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली दहलाने की साजिश रचने वाले 3 लाख रूपए के इनामी आतंकी शाहनवाज आलम सहित 3 आईएसआईएस के गुर्गे अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज दिल्ली , देहरादून, अलीगढ़, लखनऊ , प्रयागराज के कई स्थानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम शाहनवाज आलम उर्फ़ अब्दुल्ला उर्फ़ मोहम्मद इब्राहिम उर्फ़ प्रिंस पुत्र शफी उज्जमा खान,निवासी पेलावल रोड के सामने , हज़ारीबाग़, झारखंड, उम्र – 31 वर्ष, मोहम्मद रिजवान अशरफ पुत्र मोहम्मद नजीब अशरफ, निवासी प्लॉट नंबर 99, हरि सिंह फार्म हाउस, कैंपबेल रोड, लखनऊ (किराए पर) और उम्र-28 वर्ष और मोहम्मद अरशद वारसी पुत्र वारिस खान निवासी वार्ड नंबर- 10, रांकी मोहल्ला, जिला, गढ़वा, झारखंड (स्थायी पता),एम-18, तीसरी मंजिल जामिया नगर नई दिल्ली (वर्तमान पता) उम्र – 29 वर्ष हैं। आतंकी शाहनवाज आलम इस साल अगस्त में पुणे से फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर एनआईए की ओर से 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Related posts

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे-जयराम रमेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x