Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, इस गिरोह के दो आरोपित भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के अलवर से चल रहे एक सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अल्ताफ, उम्र 21 वर्ष व जानैद , उम्र 20 वर्ष निवासी गांव ठेकड़ा , जिला अलवर , राजस्थान हैं और ये दोनों आरोपित आपस भाई हैं। ये आरोपित लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पहले लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद लोगों को वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो चला देते थे और उसका स्क्रीन रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करते थे। साइबर थाना वेस्ट पुलिस को जब सेक्सटॉर्शन की शिकायत एक व्यक्ति ने दी तो पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपित जिला अलवर, राजस्थान के रहने वाले अल्ताफ  को अरेस्ट  कर लिया।

आरोपित से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह दो साल से अपने साथियों के साथ यह गिरोह  चला रहा था और उसने ओएलएक्स के जरिए भी लोगों से फ्रॉड किया है। इस बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए आरोपित  के मोबाइल को साइबर सेल को सौंप दिया है जो देश भर में हुए इस नंबर के जरिए फ्रॉड की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस की माने  तो आरोपित का एक अन्य साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दरअसल, पुलिस को पिछले दिनों एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे सोशल मीडिया के जरिए एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने के बाद उसे उसी आईडी से वीडियो कॉल आई। जब उसने वीडियो कॉल पर बात करनी शुरू की तो उसी वक्त युवती की तरफ से आपत्ति जनक हरकतें की जाने लगी। इस वीडियो को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन कर उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई और उससे लगभग  42 हजार रुपए ठग लिए। अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत उसने साइबर थाना वेस्ट को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  को अरेस्ट  करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

सिटी बैंक के साथ 400 करोड़ के घोटाले के फरार मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

व्हाट्सएप यूज़र्स सावधान: हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

22 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरप्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x