Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी ने गरीब का बेटा को मुख्यमंत्री बनाया: नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में बाप-बेटे ही मुख्यमंत्री बनते हैं और भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को सीएम बनाया जाता है। नायब सैनी ने कहा कि हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे एक गरीब परिवार के बेटे को पहले पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष और उसके बाद सीएम बनाया। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार से लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला के प्रचार के लिए हांसी अनाज मंडी में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी की हांसी में पहली रैली थी। इस दौरान हिसार से लोकसभा के उम्मीदवार रणजीत सिंह भी मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला,हांसी विधायक विनोद भयाना ने भी संबोधित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दस साल में लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया है। हमनें धारा 370 को खत्म करने का काम किया। राम मंदिर के नाम को लेकर कांग्रेस राजनीति करती थी। हमसे कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। नरेंद्र मोदी की सरकार में आज वहीं पर राम मंदिर बना है।नायब सैनी ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से भी बड़े घोटाले आम आदमी पार्टी ने किए। इनके घोटालों के कारण आज इनके नेता जेल में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की आवाज को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेंगे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास किया है। सभी को बिना खर्ची-पर्ची नौकरी मिली है। मनोहर ने हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई हैं। उन नीतियों को दुरुस्त कर लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के  नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से लोगों को गारंटी देने के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की गारंटी पर लोगों को विश्वास नहीं है। देश को केवल मोदी की गारंटी पर भरोसा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को भाजपा ने मजबूत किया। हरियाणा के सीएम ने कहा कि कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है, बल्कि वोट की चिंता है। सैनी ने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है। नरेंद्र मोदी ने कभी वोट के लिए काम नहीं किया। किसानों को सम्मान निधि के जरिए खाते में 6000 रुपये सालाना देने का काम किया। नई योजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम करेंगे। देश कांग्रेस के चरित्र और कार्यप्रणाली को भूला नहीं है। कांग्रेस शासन में बातें अधिक, काम कम होता था। अब बातें कम और काम अधिक होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दस साल में लोगों को सुविधा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन लाइन में खड़ा होना पड़ता था। नरेंद्र मोदी ने उस लाइन को खत्म किया है।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: आगामी 27 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित होगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली

Ajit Sinha

जेजेपी नहीं लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार: दुष्यंत चौटाला 

Ajit Sinha

संसद भवन के प्रांगण में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने अमित शाह माफ़ी मांगों के लगाए नारे,कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पत्रकारों से क्या कहा, सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x