Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गायब महिला का शव जमीन में दबा मिलने से फ़ैली सनसनी, दहेज और पति के अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:  ग्रेटर नोएडा में महिला का अपने ससुराल में ही मिट्टी में दबा हुआ शव बरामद होने से सनसनी मच गई, चश्मदीद के द्वारा पुलिस को दी गई एक सूचना के आधार  पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मायके पक्ष की शिकायत पर पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया था । फोरेंसिक टीम ने आज मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये तस्वीर है तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की. जिसकी शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्ष पुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी।

सरिता के भाई सुभाष का कहना है कि जोगिंदर आठ मार्च को आया था और सरिता आठ मार्च शाम से ही कहीं गायब हो गई। गत नौ मार्च को जोगिंदर ने नॉलेज पार्क कोतवाली में सरिता की गुमशुदगी तहरीर दी।  सुभाष का कहना है कि ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए सरिता को समय-समय पर परेशान किया जाता था। जोगिंदर के भाभी के साथ अवैध संबंध थे,जिसकी वजह से मारपीट करता था. जिसके आधार पर महिला के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था।  बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। 
 
कामबक्सपुर गांव निवासी देवेंद्र जब वह अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था तो कुछ कुत्ते मिट्टी को खोद रहे थे। उसको शक हुआ तो पास आकर देखा तो मिट्टी को थोड़ा खोद कर देखा तो नीचे से महिला का पैर निकल आया । जिसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी  पुलिस मौके पर पहुंचकर शव  को मिट्टी से बाहर निकाला। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गांव में शव की सूचना मिलने पर सरिता के ससुराल वाले तत्काल फरार हो गए।। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मामले में आरोपितों  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपित डी. आर भास्कर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज का दिन पुलिस के वीर सपूतो के अदम्य साहस और कर्त्तव्य परायणता को समर्पित-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x