Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक फैक्ट्री में आज शाम अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया सूचना मिलते ही नोएडा एक स्थित फायर स्टेशन की दो फायर यूनिट की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि शाम करीब 5:08 बजे सेक्टर-2 स्थित सी-35 फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फेज-1 से तत्काल 2 फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल (तृतीय तल) पर बने टीन शेड में रखे सामान में लगी थी। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है।सीएफओ ने बताया राहत की बात है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फायर विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Related posts

प्रयागराज के कुंभ मेले से 10 हजार लीटर गंगा का अमृत जल को लेकर लौटे पांच फायर टेंडर, कुम्भ स्नान से वंचित नोएडा वासियों को वितरण-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, सवारी बैठाकर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 को लगी गोली।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर देने वाला बांग्लादेशी दिल्ली से पकड़ा गया, हथियार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x