Athrav – Online News Portal
दिल्ली हाइलाइट्स

साउथ दिल्ली इलाके में 5 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर रात के अंधेरे में गिर गई, एक की मौत, 8 मेडिकल छात्रों को मलने से निकाला गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बीती रात साऊथ दिल्ली के साकेत इलाके में एक पांच मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई, बिल्डिंग के मलबे में कई लोग बुरी तरह से दब गए। बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलत्ते ही संबंधित थाना की पुलिस टीम एवं जिला प्रशासन के लोग एक -एक करके घटनास्थल पर पहुंच गए, और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल में दमकल कर्मी, एनडीआरएफ एवं संबंधित विभाग के लोग शामिल है। इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है, 8 लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तेजी के साथ जारी है। आशंका है कि मलबे में कई और लोग दबे हो सकते है।  दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है, “एक इमारत ढह गई है और उसके ठीक बाद हमें इस संबंध में एक कॉल मिली। तुरंत, महरौली पुलिस स्टेशन के अधिकतम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि एक पुरानी इमारत ढह गई है। इसका मलबा एक ढांचे पर गिरा है।” बताया जा रहा है कि वहां कुछ मेडिकल छात्रों की कैंटीन चल रही थी और उसमें कुछ लोग फंसे हो सकते हैं. अब तक हमारे स्टाफ ने यहां से करीब नौ लोगों को बचाया है… ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हमने कई एंबुलेंस को यहां से निकाला है और अभी एनडीआरएफ, डीडीएमए, फायर और पुलिस द्वारा बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।’

Related posts

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह से की मुलाकात,कांग्रेस को सियासी झटका

Ajit Sinha

विजयवाड़ा वीर अर्जुन की तपस्या भूमि है, ये संस्कृति की राजधानी है- जे पी नड्डा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस कार्य समिति की आयोजित बैठक में आज पांच राज्यों से आए परिणाम के ऊपर चिंतन की गई- वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x