Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

स्कूल बस ने सवारी से भरे ऑटो में मारी जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्यों को एक तेज़रफ़्तार स्कूली बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ में जा लगा। इस हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार की तीन युवती सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पलवल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने मामले में स्कूली बस को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

शुक्रवार की सुबह गांव होशंगाबाद के निकट स्कूल बस और ऑटो की भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत से गांव सुल्तानपुर में मातम पसर गया। पलवल डीएसपी विजयपाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव सुल्तानपुर और गांव घरौट निवासी एक ही परिवार के दर्जनभर सदस्य पलवल के गांव असावटा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और आज सुबह वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद ऑटो में ही सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वह गांव होशंगाबाद के समीप पहुंचे। तो ऑटो को सामने से तेज रफ्तार में आ रही अपोलो प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा लगा। इस हादसे में ऑटो सवार गांव घरौट निवासी 25 वर्षीय प्रमोद, निवासी गांव सुल्तानपुर, 30 वर्षीय मोहरपाल, 17 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय चारु और 7 वर्षीय यशिका की मौत हो गई।

जबकि 30 वर्षीय राजकुमारी, 40 वर्षीय सुमन, 9 वर्षीय दीपावली, 15 वर्षीय महक, 17 वर्षीय मोनिका और देवी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भिजवाया और घायलों का पलवल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया और केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पलवल के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 फरवरी : यशपाल यादव 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबा कर हत्या कर दी,और शव को कूड़े ढेर में फेंक दिया – अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में नए साल के उपलक्ष्य में पंजाबी गायक सुखविंद्र सिंह के गानों जमकर झूमें लोग,वीडियो में खुद देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x