Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

कौशांबी में स्कॉर्पियो के ऊपर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो पर बालू से लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अपनी जान कूदकर बचाई. दोनों घायल हैं. मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

घटना कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे की है. कोखराज थाना के शहजादपुर से बारात लौट रही थी.इस दौरान एक स्कॉर्पियो में 6-7 महिलाएं और बच्चे सवार थे. यह स्कॉर्पियो देवीगंज चौराहे के पास खड़ी थी, तभी अचानक बालू से लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलट गया. इस वजह से स्कॉर्पियो में सवार 6 महिलाओं और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.दो लड़कियों ने स्कॉर्पियो से कूद कर जान बचाई.स्कॉर्पियो में कुल दस लोग सवार थे. मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव कार्य मे जुटी है. डीएम-एसपी समेत जिले के आलाधिकारी व कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है. सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

Related posts

एमबीए के छात्र ने बीयर पार्टी में दोस्त की मर्दानगी को ललकारा , तो दोस्त ने उसकी हत्या कर दी -अब पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ओडिशा के कद्दावर नेता श्रीकांत कुमार जेना हुए कांग्रेस में शामिल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने महत्व पूर्ण पदों पर काफी नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!