Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सागर सिंगला सुसाइड केस: पंचकूला पुलिस ने फरार चल रहे 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में हुए सागर सिंगला सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर रानी थाना टीम ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जॉनी पुत्र श्यामलाल और परविंद्र पुत्र मोहन सिंह निवासी रायपुर रानी, पंचकूला के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे लेकिन एएसआई धनीराम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 नवंबर को दोनों को अलग-अलग ठिकानो से गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले पुलिस ने आरोपी शिव कुमार उर्फ काकू निवासी रायपुर रानी को 13 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना 4 नवंबर की है, जब युवक सागर सिंगला ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में कुछ व्यक्तियों पर गंभीर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके तहत लगातार पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी।
panchula
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल आखिरी आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीसीपी ने यह भी बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण की हर पहलू से विस्तृत जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आरोपियो के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

गणतंत्र दिवस से पूर्व नोएडा में अलर्ट, पब्लिक प्लेस पर बीडीडीएस, डॉग स्क्वायड टीम के साथ चेकिंग, मेट्रो स्टेशन, मॉल्स और बॉर्डर पर चेकिंग

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दसवीं के छात्र आत्महत्या के मामले में दिल्ली पब्लिक स्कूल व प्रताड़ित करने वाले छात्रों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x