Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सीएम मनोहर लाल और मुकुल चोपड़ा द्वारा लिखी गई ‘’बदलता हरियाणा, बढ़ता हरियाणा’’ पत्रिका का किया गया विमोचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद:प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा द्वारा तैयार की गई हरियाणा की पत्रिका ‘बदलता हरियाणा, बढ़ता हरियाणा’ का विमोचन भी किया।

इस पत्रिका के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार द्वारा किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की नई दिशा देने का कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की राह पर चलने वाली भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताया गया है।

पिछले सात सालों में मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रथ पर आगे बढ़ा है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्रिका को देखने के बाद मुकुल चोपड़ा की पीठ थपथपाई और कहा कि आपके द्वारा बनाई गई पत्रिका से लोगों को हमारे द्वारा किए गए जनहितकारी कार्य और योजनाओं के बारे में पता चलेगा जिससे उनको लाभ मिलेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को डीजीपी शत्रुजीत कपूर उत्तम सेवा पदक से किया सम्मानित, नकद पुरस्कार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 ने आज कातिलाना हमले के 25 – 25 हजार के दो ईनामी बदमाशों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक बेलगाम तेज रफ़्तार डंपर ने एक बाइक सवार पति -पत्नी को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x