Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

जनता मत के प्रयोग से अन्याय के विरोध में भाजपा को देगी करारा जवाब : ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत तिगांव क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में आयोजित सभाओं के माध्यम से भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के 5 साल फरीदाबाद के लिए विनाशकाल साबित हुए है क्योंकि इन पांच सालों में फरीदाबाद में विकास के नाम पर कहने के लिए एक भी नया बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया है। भाजपाईयों ने केवल लोगों को भ्रमित कर आंकड़ों की जुमलेबाजी में फंसाने का काम किया है। श्री नागर आज तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नचौली, कांवरा, राजपुर, सिडाक, अल्लीपुर तिलौरी, जसाना, सिडौला, अमीपुर, कबूलपुर, चीरसी, मंझावली, घरौंडा, रायपुर, अल्लीपुर, भैंसरावली, ढैकोला, महमूदपुर, शाहबाद, ताजूपुर, बदरपुर, फत्तूपुरा, खेड़ी, छोटी खेड़ी में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।


इस दौरान उनका ग्रामवासियों ने जगह जहां पगड़ी बांधकर स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया वहीं उनके सम्मान में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर के प्रति अपार स्नेह व जोश झलक रहा था, जिससे उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव न्याय और अन्याय की लड़ाई बनकर सामने आया है क्योंकि पांच साल में फरीदाबाद क्षेत्र की जनता ने सत्ताधारी दल के नेताओं के जुल्म सहे है और उन्होंने भ्रष्टाचार तथा आतंक का नंगा नाच इस सरकार में देखने को मिला है। ऐसे में अब समय आ गया है कि समूचे क्षेत्र की जनता अपने मत के प्रयोग से ऐसे घमंडी और तानाशाही प्रवृत्ति के नेताओं को चलता किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के विधायक के रुप में उन्होंने हमेशा भाजपाई जुल्म और न्याय के खिलाफ लोगों की आवाज बनकर बुलंद तरीके से उठाई है और अगर लोगों के समर्थन और सहयोग से उन्हें संसद में जाने का मौका मिला तो वह विश्वास दिलाते है कि वह इस फरीदाबाद को न केवल विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया जाएगा बल्कि जुल्मियों को सबक सिखाने का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, कमजोर, असहाय लोगों की आवाज बनने का काम किया है और वह कभी भी लोगों के हकों की आवाज को दबने नहीं देंगे।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड एनएचपीसी के पास क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे , एक की मौत,तीन लोग घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा के नुमाईदे अरबों की जमीन को कौडियों के भाव खरीदकर अरबों में बेचने का काम कर रहे हैं, बलजीत कौशिक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा रावण का पुतला बनाने की तैयारियां शुरू।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!