Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस ने 10 सालों में नहरपार क्षेत्र के लिए पुल तो दूर एक पुलिया भी नहीं बनाई : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में लगातार दस साल सरकार रही परंतु इस दौरान उन्होंने पुल छोड़े नहरपार के लिए एक पुलिया तक भी नहीं बनवाई, जबकि भाजपा के 5 वर्षाे के दौरान पल्ला से लेकर चंदावली तक नहरपार क्षेत्र में आने-जाने के लिए इतने पुल बनाए गए है कि आने वाले 20 सालों तक लोगों को यहां जाम से नहीं जूझना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितने काम 5 सालों में हुए है, उतने काम पिछले 30 सालों के दौरान भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कितनी सरकारें आई, कितनी गई परंतु भाजपा ने एक नीति और नीयत के तहत फरीदाबाद का विकास किया है और आज जिस फरीदाबाद से बल्लभगढ़ पहुंचने के लिए लोगों को आधा-पौना घण्टे लगता था, आज सडक़ों व पुलों का ऐसा जाल बिछाया गया है कि मात्र 10 मिनट में बल्लभगढ़ तक की दूरी आसानी से तय की जा सकती है।

गुर्जर गुरुवार को अपने चुनावी अभियान के तहत गांव नीमका, मंधावली, लहडौला, रायपुर कलां, अल्लीपुर (घरौंडा), मंझावली, घरौडा आदि में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर व फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस दौरान गांव मंझावली मेें भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर गांव के सरपंच राकेश, अजीत मच्छगर पूर्व सरपंच, सतपाल चेयरमैन छांयसा, ऊधम यादव मिर्जापुर, पंडित नरेश सरपंच बागपुर व पंडित नरेश कौशिक फरीदपुर ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा में शामिल सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक गांव नहीं बल्कि यमुना के किनारे से लेकर मेवात तक विकास हुआ है।चाहे सडक़ों की बात हो या पुलों की हर स्तर पर सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मंझावली पुल के शिलान्यास का पत्थर 1989 में पूर्व मंत्री स्व. राजेश पायलट व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने रखा था, यह लोग 30 सालों तक इंतजार करते-करते दुनिया से चले गए। कितनी सरकारें आई परंतु उन्होंने इस पुल की ओर ध्यान नहीं दिया।


उन्होंने कहा कि मैं आपसे वायदा किया था मंझावली पुल नहीं बनेगा तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा, आज मंझावली पर जाकर देखो पुल का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और 5 महीने के अंदर मंझावली से परी चौक तक मात्र 15 मिनट मेें दूरी तय की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच शहर की बेहतर कनेक्विटी की रही है और अब इसे ओर कारगर बनाने के लिए पृथला, पलवल, हसनपुर, बामनीखेडा व होडल में भी 350 करोड़ की लागत से पुल बनाए जाएंगे, जिससे फरीदाबाद से वृंदावन का सफल मात्र पौने घण्टे में तय किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 90 प्रतिशत सडक़ें बनी है वहीं गांवों की फिरनियों को बेहतर बनाया। इसके अलावा स्किल डवेलपमेंट यूनिवर्सिटी, हर विधानसभा मेें लड़कियों के लिए डिग्री कालेज, पासपोर्ट ऑफिस, सडक़ों का चौड़ीकरण सहित कई अनेक कार्य किए है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर वह देश को मजबूत और सुरक्षित रखना चाहते है तो भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक डॉक्टर को क्लिनिक में घुसकर उसके साथ मारपीट व कैंची से हमला कर नकदी लूटने के मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!