Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर रामलाल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘रेहड़ी पर एवरेस्ट’ का विमोचन किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर रामलाल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘रेहड़ी पर एवरेस्ट’ का विमोचन किया। यह पुस्तक रामलाल के संघर्षपूर्ण जीवनी पर आधारित है, जिसके लेखक डॉ सुरेंद्र जैन हैं। यह पुस्तक अपने आप में युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

आज मुख्यमंत्री निवास पर हुए इस विमोचन समारोह में पुस्तक की एक प्रति मुख्यमंत्री को भेंट करते हुए  रामलाल ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं, जो उन्होंने हरियाणा में जन्म लिया।रामलाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा कर प्रदेश का नाम रोशन किया और उनकी इस उपलब्धि को मान देते हुए वर्तमान हरियाणा सरकार ने अपनी खेल नीति के तहत उन्हें पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी, जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।उल्लेखनीय है कि रामलाल के पिता सतपाल टोहाना शहर में सब्जी की रेहड़ी लगाते थे और उन्होंने टोहाना की जनता व हरियाणा प्रदेश के नागरिकों से चंदा इकट्ठा करके गरीब परिवार में जन्मे रामलाल को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचाने का काम किया।  रामलाल ने 21 मई 2013 को देश का तिरंगा माउंट एवरेस्ट पर लहराया और मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खेल नीति के तहत  रामलाल को सब इंस्पेक्टर के पद पर हरियाणा पुलिस में नियुक्त किया गया ।

Related posts

बलैकमेल: कभी यूट्यूब अधिकारी, तो कभी थानेदार, तो कभी एसपी बन किया फ़ोन, कहा केस में से निकलवा देंगे नाम।

Ajit Sinha

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी पर SV&ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसील कार्यालय सोनीपत का क्लर्क 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x