Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

न्यूयॉर्क से दो प्रदेशों के लोगों में शांति और भाईचारे बिगाड़ने वाले रिकॉर्ड किए टेलीफोन संदेश भेजे थे, की पहचान हो गई हैं – डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने न्यूयॉर्क स्थित खालिस्तान ग्रुप द सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) समर्थक द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए रिकॉर्डिड टेलिफोन संदेश का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के रूप में पहचाने गए न्यूयॉर्क स्थित एक नागरिक नेे राज्य के लोगों को रिकॉर्ड किए टेलीफोन संदेश भेजे हैं। उपरोक्त व्यक्ति ने जानबूझकर शरारती और असंतुलित जानकारी फैलाने की कोशिश करते हुए दोनों राज्यों के लोगों के बीच शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की चेष्टा की है। उसके द्वारा शांति भंग करने के लिए किए गए किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले को दंडित करने के लिए कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :सूरजकुंड के दयालबाद स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने दो करोड़ के आभूषण लूटने वाले तीन डकैतों को अरेस्ट किया, एक करोड़ के आभूषण बरामद।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने तुरंत प्रभाव से 8 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!