अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सैक्टर-48 की टीम ने 10 हजार के मोस्टवांटेड इनामी बदमाश रवि उर्फ भोला को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट बदमाश रवि उर्फ़ भोला झज्जर की यादव कॉलोनी का रहने वाला हैं ये वह आरोपित हैं जो फरवरी 2020 में गुरुग्राम पुलिस पर फायरिंग कर मोस्ट वांटेड बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने वाला और 10 हजार का इनामी बदमाश हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक वर्ष 1 फरवरी- 2020 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद कोर्ट से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। रास्ते में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर के पास आरोपित रवि उर्फ़ भोला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैदी वैन पर फायरिंग करते हुए संदीप को छुड़ा ले गए थे जिसमें एक पुलिस कर्मी को गोली भी लगी थी। क्राइम ब्रांच 48 प्रमारी राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपित रवि उर्फ भोला को पाली राजस्थान में 6 जनवरी 2021 को आपसी गैंगवार में पेट में गोली लगी है जिसका वह रावत हॉस्पिटल जयपुर में इलाज करा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम जयपुर पहुंची जिस की सूचना जयपुर पुलिस को देकर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने मौके से आरोपित को अरेस्ट किया।आरोपित का राजस्थान की अजमेर जेल में था, जिसका इलाज चल रहा था। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपित को वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर वारदात में शामिल अन्य आरोपित की जानकारी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने बताया कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस से छुड़ाने में कपिल उर्फ निन्नी, नरेश उर्फ सेठी, धन सिंह ,जोगिंदर, आशु, राजेश, प्रदीप उर्फ भोला, विकास उर्फ मिता उर्फ पहलवान,अंशुल, अरुण, मनजीत, ओम प्रकाश, कप्तान ने उनका साथ दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने एक स्कार्पियो चालक के पैर में गोली मार कर उसकी स्कॉर्पियो को लूटा था।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित फरीदाबाद की 4 मुकदमों में उद्घोषित अपराधी तथा संदीप उर्फ काला जठड़ी के छुड़वाने व पुलिस पर हमला करने के मुकदमे में मोस्ट वांटेड है। आरोपित पर 10,000 का इनाम भी घोषित है। आरोपित संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर पुलिस रिमांड पर ले रखा है।पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को आज अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

