Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज एक व्यापारी से 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले शख्स को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने आज एक व्यापारी से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के जुर्म में एक शख्स को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आयुष निवासी आदर्श नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई हैं।  
 
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एक व्यापारी ने  पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी, कि उनके पास एक फोन आया जो कि विदेशी नंबर जैसा दिखता था। कॉल करने वाले ने 10 लाख रूपए फिरौती उनसे मांगी और ना  देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर अज्ञात शख्स के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में रंगदारी मांगने के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद इस केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आल्हा अधिकारी ने आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 को सौपी थी। और  क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने मामले पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर दबोचा ।

पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि वह कॉलिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर फिरौती मांगता था।आरोपित ने 20,000 से फिरौती मांगनी शुरू की थी और फिर व्यापारी के मना करने पर रकम बढ़ाते  हुए 10 लाख रुपए कर दी थी। आरोपित से वारदात में इस्तेमाल ओप्पो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।  

Related posts

सौतेली मां ने बुखार से ग्रस्त 4 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर इसलिए हत्या कर दी, इसके रहते वह कभी मां नहीं बन सकती थी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज तुरंत प्रभाव से 44 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

जिसे अपना अकेलापन दूर करने के अपनी आँचल दी थी उसे ही बनाया प्रताड़ना और हैवानियत का शिकार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x