Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

रेप पीड़िता कोरोना पॉजिटिव, तिहाड़ में बंद है आरोपी, मचा हड़कंप

एक रेप पीड़िता की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उससे रेप का आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है. अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया. यह जानकारी मिलते ही हरकत में आए जेल प्रशासन ने आरोपी समेत दो कैदियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है. अब जेल प्रशासन को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार है.
बताया जाता है कि रेप का यह आरोपी कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल लाया गया था. इसे जेल नंबर 2 में रखा गया था. 9 मई को तिहाड़ प्रशासन को यह पता चला कि आरोपी ने जिस लड़की के साथ रेप किया था, वह कोरोना से संक्रमित पाई गई है. यह जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन हरकत में आ गया और आरोपी के साथ बंद दो और कैदियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. अब जेल प्रशासन को रिपोर्ट आने का इंतजार है. जेल प्रशासन की मानें तो कैदी की जांच रिपोर्ट आज आ सकती है. जेल प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियात का पालन करने की जानकारी दी और कहा कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है. जेल में आने वाले हर कैदी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. जेल प्रशासन अपनी तरफ से हर एहतियाती कदम उठा रहा है.

Related posts

बीजेपी ने असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -जरूर पढ़े

Ajit Sinha

कोरोना के रेकॉर्ड संक्रमण और वैक्सीन के अभाव से पैदा होता गंभीर संकट, वैक्सीन न लगने का हॉस्पिटल में लगा बोर्ड। 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिपिंग समारोह का आयोजन किया: 88 पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!