Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सअप मैसेज कर 15 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हथीन, पलवल:कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सअप मैसेज कर 15 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को मात्र 12 घंटे के अंदर ही एवीटी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इन आरोपितों ने इससे पहले भी एक मेडिकल स्टोर के संचालक से 30 लाख रूपए की रंगदारी मांग चुके हैं। पुलिस की मानें तो अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों को कल मंगलवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा और दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड लिया जाएगा।   

एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक अब्बास खान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू गुर्जर के नाम से हथीन के कपड़ा व्यापारी शुभम से 15 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वाहन चोरी निरोध दस्ता की टीम ने रुपडाका निवासी राहुल व अरबाज खान को सोमवार जरारी गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोप है कि इससे पहले भी इन दोनों आरोपितों ने गोपाल नामक मेडिकल स्टोर संचालक से भी 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसकी शिकायत पर उटावड़ थाने में दी गई है। रंगदारी मांगने का यह मामला हथीन थाने में रविवार को दर्ज हुआ था। पूछताछ में आरोपितों से अन्य मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है।प्रभारी एबीटी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हथीन के कपड़ा के थोक विक्रेता लाला हरचंदी मल व बृज मोहन नाम से एक कपड़े की बड़ी दुकान है। शनिवार की सांय को दुकान के संचालक पवन के बेटे शुभम के फोन पर एक फोन नंबर 9121497077 से सायं को व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उनके बताए गए खाते पर 15 लाख रुपये डालने की बात कही गई। 15 लाख रुपये नहीं डालने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शुभम ने इस मामले की शिकायत हथीन थाने में की। हथीन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस कप्तान ने जांच वाहन चोरी निरोधक दस्ता टीम को सौंपी। जिसकी गंभीरता को देखते तकनीकी जांच का सहारा लेकर 12 घंटे के अंदर मामले को सुलझा दिया। बतौर इंस्पेक्टर अब्बास खान जिस नंबर से धमकी आई थी, उसकी आईडी राजू गुर्जर के नाम से बनाई हुई थी। बताया गया यह नंबर आसाम के किसी गांव के व्यक्ति के नाम से लिया हुआ है। पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे से पता लगाकर इस मामले में रुपडाका निवासी राहुल व अरबाज को जरारी से गांव से ढूंढ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने प्रारंभिक पूछताछ में रंगदारी मांगने की बात कबूल की है। निरीक्षक अब्बास खान ने बताया है कि इससे पहले भी मास्टर माइंड अरबाज खान ने पपला गुर्जर की फर्जी आईडी बनाकर एक घटना को अंजाम दिया था। जिसका मामला भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दर्ज है। वहां पर पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार कर लिया था। अरबाज कई माह राजस्थान की जेल में रहकर आया है। पता चला है कि उन्हें बदमाशों ने उटावड मोड़ स्थित गोपाल नामक मेडिकल संचालक से भी 30 लाख फिरौती की मांग की थी। जिसकी शिकायत उटावड़ थाने में दी हुई है। जांच अधिकारी अब्बास खान ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि फोन की बरामदगी तथा अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 631 किलो गांजा पत्ती बरामद, बिनौला की बोरियों के नीचे छुपाकर की जा रही थी तस्करी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज 3 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 देसी कट्टे 315 बोर अपरधा शाखा ने बरामद किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x