Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों के लिए रेलवे अंडरपास बहुत बड़ा ग्रहण, बारिश के पानी में डूबी दो कारें, देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज हुई मुश्लाधार बारिश के कारण ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में लगभग 7 से 8 फुट तक पानी भर गया। इस कारण से इस बारिश के पानी में दो अलग -अलग समय पर दो कारें डूब कर तैरने लगी। गनीमत  यह रही कि वक़्त रहते हुए  कारों में सवार लोग  बाहर निकल आए। इस मामले में ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन  प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि ग्रीन  फिल्ड कालोनी के लिए रेलवे अंडरपास ग्रहण हैं। 
जब भी बारिश होती हैं तो  रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जाता हैं। कई परिवार के लोग यहां गुजरते वक़्त भरी हुई बारिश के पानी  फंस जाते हैं। कई बार तो ग्रीन फिल्ड  कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस कर्मी अपने जान हथेली रख कर डूबी हुई कारों में से बच्चों  को निकाल कर उस की जान बचाई हैं। उनका कहना हैं कि इस समस्या के  बारे में उन्होनें मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी कई बार फरियादें की गई हैं और उन्होनें इसका हल करने  भरोसा दिया ,पर  इस कालोनी की बड़ी समस्या का कोई  हल नहीं किया गया।  

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम ने आज दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से तोड़ डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना भेदभाव विकास करवा रही भाजपा सरकार – रूपसिंह नागर

Ajit Sinha

पैन व आधार ई-पेंशन सिस्टम में अपडेट करवाएं पेंशनर्स : जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छोकर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!