Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला पलवल के गांव हथीन क्षेत्र में पनीर फ़ैक्टरी पर मारा छापा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/पलवल: आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर गांव मलाई में चलाई जा रही मिलावटी पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पलवल व स्थानीय पुलिस की टीम के साथ हथीन खंड के गांव मलाई में अजीज मिल्क डेयरी पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान गांव के बाहर टीन शेड डालकर एक पनीर फ़ैक्टरी चलाई जा रही थी।

जिसे अजीज मिल्क डेयरी का नाम दिया हुआ है। जहाँ पर अतर खा निवासी गांव मलाई हाजिर मिला जिसने बताया कि यहाँ पर उसके पुत्र हफीज द्वारा पनीर बनाकर फरीदाबाद, गुरुग्राम व दिल्ली में सप्लाई की जाती है। मौका पर पनीर तैयार किया जा रहा था। जिसमे रिफाइंड तेल व स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार किया जा रहा था। मौका पर करीब 1700 लीटर दूध पाया गया जिससे पनीर बनाया जा रहा था तथा करीब 500 किलोग्राम तैयार शुदा पनीर मिला। डॉ सचिन एफएसओ  द्वारा दो अलग- अलग सेम्पल दूध के व एक सेम्पल पनीर का लिया गया।

तैयार सुधा पनीर का रख रखाव ठीक ना होने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके  पर ही डिस्ट्रॉय कराया गया। रणदीप सिंह AEE प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पलवल द्वारा पनीर बनाने के दौरान बाहर खुले में छोड़े जा रहे पानी का सैम्पल लिया गया व अवैध रूप से बनाए  गए बायलर व अन्य अनियमितता के सम्बंध में अलग से कार्रवाई  की गई।

यह कार्रवाई  राजेश कुमार डीएसपी सीएम फ्लाइंग स्क्वायर फरीदाबाद के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह,  एएसआई महेंद्र कुमार, हवलदार बृजेश कुमार व शिव कुमार द्वारा की गई। 

Related posts

लड़की की दोस्ती को लेकर दोस्तों के बीच आपस में हुई भिड़ंत ,एक शख्स की तेज धार हथियार घोंप की हत्या।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के फेलाव को रोकने के लिए आज से 31 मार्च तक फरीदाबाद सहित 7 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिला ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x