Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले- प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर आकर जनता की बात सुनें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को असम और मणिपुर का दौरा किया। उन्होंने असम के बाढ़ पीड़ितों और मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से राहत शिविरों में मुलाकात की। उन्होंने मणिपुर के हालात पर राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की।  इस दौरान मणिपुर के हालातों पर पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि मैं तीसरी बार मणिपुर आया हूं। मैंने सोचा था कि जमीन पर काफी सुधार हुआ होगा, मगर दुख की बात है कि मुझे सुधार नहीं दिखा। प्रदेश अभी भी दो भागों में बंटा हुआ है। मैं राहत शिविरों में लोगों से मिला, उनके दिल की बातें सुनीं, उनका दर्द देखा और समझा। मैं यहां उनकी बात सुनने, उनमें आत्मविश्वास भरने, विपक्ष में होने के नाते सरकार पर दबाव बनाने के लिए आया हूं, ताकि वह कार्रवाई करे।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा और नफरत से कोई रास्ता नहीं निकलेगा। मोहब्बत, सम्मान और भाईचारे से समाधान निकल सकता है। हमने राज्यपाल से बात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर में शांति वापस लाने के लिए जो कुछ भी कर सकती है, वह करने के लिए तैयार है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर आकर यहां जो हो रहा है, उसे समझने की कोशिश करें। यहां के लोगों के दर्द को सुनें और समझें। पूरा देश चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर आकर जनता की बात सुनें, ताकि लोगों को एक भरोसा मिले। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस दौरे में उनके साथ रहे।

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक शहर विकसित करने के फैसले का भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स जगत के उद्योगपतियों ने स्वागत किया

Ajit Sinha

मुस्लिम जमात मस्जिद आपसी सौहार्द की किया मिसाल कायम,केरल की मस्जिद में गूंजी हिंदू लड़की की शादी की शहनाई

Ajit Sinha

सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी की पत्नी व कई कंपनी के महिला निदेशक को 20 करोड़ की ठगी के करने के मामले में अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x