Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गुस्सा, बोले- दोषियों को चुकानी होगी कीमत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले पर देश के गुस्से और आक्रोश को व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी ने सरकार और विपक्ष की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा है कि यह घटना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस हमले में 28 लोगों को बेहद निर्मम तरीके से मारा गया और बहुत से लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। चाहे वो जहाँ भी हों, उन्हें कीमत चुकानी होगी। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा, “हमें आतंकियों को पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है, ताकि उन्हें याद रहे कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्शन लेना है। उन्होंने कहा, “पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है और हम इस लड़ाई में 100 प्रतिशत समर्थन देंगे।”पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से कानपुर में आज हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने इस मौके पर पीड़ित परिवारों की भावनाएं भी प्रधानमंत्री तक पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों ने मांग की है कि उनके प्रियजनों को शहीद का दर्जा और सम्मान दिया जाए।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा के प्रभारी व राज्य सभा सांसद जाने माने शिक्षाविद् मास्टर सतबीर गोयत आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चल रहीं राजनितिक हलचल के बारे में क्या कहा, आप खुद सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए फिर से मोदी सरकार चुनें : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x