Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

सहायक प्रोफ़ेसर एआईआईएमएस व भारत सरकार में संयुक्त सचिव व निति आयोग का सलाहकार बन जनता को लूटने वाला अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच, साइबर सेल की टीम ने एक अपराधी को मध्य दिल्ली से अरेस्ट किया हैं जो अपने आपको  वरिष्ठ अधिकारी ( संयुक्त सचिव ) , भारत सरकार और सहायक प्रोफेसर, एआईआईएमएस व नीति आयोग का सलहाकार बता कर भारत सरकार व भोले भाले जनता को धोखा देने का काम कर रहा था। इस आरोपित के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 419, 170 ,420 , 468 व 471 के तहत  किया हैं।

यह मुकदमा बीते बुधवार 6 जनवरी- 2021 को दर्ज किया गया हैं। इस आरोपित का नाम देवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ़ गुड्डू हैं। इसके पास पुलिस ने दो मोबाइल फोन , तीन सिम कार्ड , पेन ड्राइव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सरकार के नकली संयुक्त सचिव का पहचान पत्र, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के फेक आइडेंटिटी कार्ड, सहायक प्रोफेसर, बाल रोग विभाग, नई दिल्ली, एसएस मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, आरईडब्ल्यूए (मध्या प्रदेश) के नकली पहचान पत्र, नकद 6000 रूपए बरामद किए हैं। 

Related posts

फरीदाबाद में 4 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम में 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत में दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी हुए कांग्रेस में शामिल,-नवां पंजाब पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर गोली चला कर धमकाने के मामले में बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!