Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद में हटाए गए पीटीआई टीचरों के समर्थन में आए, इनके द्वारा पढ़ाए गए सैकड़ों छात्र -छात्राएं, ज्ञापन सौपा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर -12 के लधु सचिवालय के प्रांगण में आज आज दोपहर को सैकड़ों छात्र -छात्राएं अपने टीचरों के समर्थन में आए और एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के नाम एसडीएम अमित कुमार को सौपा। इस ज्ञापन में प्रदर्शन में शामिल छात्र -छात्राओं ने सरकार द्वारा हटाए गए अपने सभी पीटीआई टीचरों की तुरंत बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्र -छात्राओं ने कहा कि उन सब की उम्र 18 साल से अधिक हैं, इन सभी  टीचरों की वजह से स्कूल से कॉलेज तक पहुंचे हैं और इन्ही की दी गई शिक्षा की वजह से उन लोगों ने  जिला , प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं, ये सभी शिक्षक मेरे माता -पिता के सामान हैं। इन सभी टीचरों को सरकार ने गलत बहाली बता कर नौकरी से हटा दिया हैं। उनकी जिला उपायुक्त से मांग हैं कि उनकी फरियाद को जल्द ही सरकार तक पहुंचा कर इनकी तुरंत बहाल करने की सिफारिश करें। उन्होनें  कभी नहीं सोचा था कि माता – पिता सामान अपने गुरुजनों को इस हाल में धरने पर बैठे हुए देखेंगें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जिला प्रशासन को गुरु शब्दों का पूर्ण रूप से सम्मान करे और इन सभी टोचरों को तुरंत बहाल करें।      

Related posts

बंदियों के हुनर को मिला सम्मान, दीपावली प्रदर्शनी में लोगों ने दिखाई खासी रूचि, उमड़ी भीड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; जुनैद हत्या कांड में पलवल के खांमी गांव से 6 लोगों को पूछताछ हेतु पुलिस ने लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डाक खाने केएक कर्मचारी को 20 लाख रूपए की फिरौती मांगने, न देने पर जान से मार की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!