Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद में हटाए गए पीटीआई टीचरों के समर्थन में आए, इनके द्वारा पढ़ाए गए सैकड़ों छात्र -छात्राएं, ज्ञापन सौपा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर -12 के लधु सचिवालय के प्रांगण में आज आज दोपहर को सैकड़ों छात्र -छात्राएं अपने टीचरों के समर्थन में आए और एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के नाम एसडीएम अमित कुमार को सौपा। इस ज्ञापन में प्रदर्शन में शामिल छात्र -छात्राओं ने सरकार द्वारा हटाए गए अपने सभी पीटीआई टीचरों की तुरंत बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्र -छात्राओं ने कहा कि उन सब की उम्र 18 साल से अधिक हैं, इन सभी  टीचरों की वजह से स्कूल से कॉलेज तक पहुंचे हैं और इन्ही की दी गई शिक्षा की वजह से उन लोगों ने  जिला , प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं, ये सभी शिक्षक मेरे माता -पिता के सामान हैं। इन सभी टीचरों को सरकार ने गलत बहाली बता कर नौकरी से हटा दिया हैं। उनकी जिला उपायुक्त से मांग हैं कि उनकी फरियाद को जल्द ही सरकार तक पहुंचा कर इनकी तुरंत बहाल करने की सिफारिश करें। उन्होनें  कभी नहीं सोचा था कि माता – पिता सामान अपने गुरुजनों को इस हाल में धरने पर बैठे हुए देखेंगें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जिला प्रशासन को गुरु शब्दों का पूर्ण रूप से सम्मान करे और इन सभी टोचरों को तुरंत बहाल करें।      

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी ऑब्जर्बेशन होम में बाल कैदियों के बीच जमकर चले लात -घुसे, इस झगडे में दो बाल कैदी हुए घायल, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सोती हुई 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा चुनावों का किया जाएगा शंखनाद : ललित नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!