Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:राजधानी में वर्ल्ड-क्लास सिविक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने की दिशा में केजरीवाल सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। इसी के मद्देनजर, उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में विभिन्न महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की मरम्मत और पुनर्वास के लिए 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

परियोजनाओं में 2.10 करोड़ रुपये की लागत से एंड्रयू गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास और 9.90 करोड़ रुपये की लागत से भारत नगर से तिमारपुर तक नजफगढ़ नाले पर 6 स्थानों पर पुलिया मरम्मत और पुनर्विकास शामिल हैं। परियोजना के विवरण साझा करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार चौबीसों घंटे बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। पीडब्ल्यूडी नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर इन्फ्रा का आकलन कर रहा है और समय-समय पर उनका रखरखाव सुनिश्चित कर रहा है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उसी के बाद हाल ही में दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि एंड्रयू गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास से फ्लाईओवर का जीवन 20 साल तक बढ़ जाएगा। जबकि, नजफगढ़ नाले पर पुलियाओं की मरम्मत और पुनर्विकास से उसके आवाजाही करने वाले लोगों को लाभ होगा।”उल्लेखनीय है कि एंड्रयू गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास 2.10 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा जिसमें जिसमें बियरिंग को बदलना शामिल है जिससे फ्लाईओवर का जीवन 20 साल तक बढ़ जाएगा। यह काम 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

एक अन्य परियोजना में 9.90 करोड़ रुपये की लागत से भारत नगर से तिमारपुर तक नजफगढ़ नाले में 6 स्थानों पर पुलियों की मरम्मत और पुन र्विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इन पुलियाओं की मरम्मत का काम लंबे समय से लटका हुआ था। यह परियोजना 9 महीने में पूरी होगी और कई यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय में पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो|

Related posts

4 मंजिला इमारत में एसी में ब्लास्ट होने पर लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत ख़राब, 15 लोगों को सुरक्षित बचाया ।

Ajit Sinha

नेहा कक्कड़ को देखने उमड़ी हजारों की भीड़, स्टेज पर धमाके दार अंदाज में गाया ‘मनाली ट्रांस’ सॉन्ग

Ajit Sinha

खच्चर खाता आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपित पकड़े गए, 11 पीओसी, 27 चेक बुक, 17 एटीएम, 12 मोबाइल फोन बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x