Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका का मोदी पर निशाना- इलेक्टोरल बॉन्ड योजना काले धन को सफेद करने का तरीका थी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई इलेक्टोरल बॉन्ड योजना काले धन को सफेद करने का तरीका थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान अपना संबोधन दे रहीं थीं। इस दौरान सड़कों पर उमड़े लोगों के जनसैलाब का अद्भुत उत्साह हर किसी को आश्चर्य चकित कर रहा था। कई किलोमीटर लम्बे रोड़शो में क्षेत्र के लोगों की अभूतपूर्व हाज़िरी ने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
विशाल जनसमूह से उत्साहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड योजना लेकर आए थे। मोदी कहते हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक पारदर्शी योजना थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह योजना गलत है। इस योजना से भ्रष्टाचार हो रहा है। इस योजना में चंदा देने वालों के नाम गुप्त रखे गए थे। उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो ही भाजपा की पोल खुली। जो कंपनी 180 करोड़  रुपये का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी इस योजना के जरिए 1100 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है। असल में इलेक्टोरल बॉन्ड काले धन को सफ़ेद करने का तरीका था। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी लाकर कहा था कि काला धन आएगा। इसके बाद जीएसटी भी ले आए, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड योजना में काला धन सामने आ रहा है। यह मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की सच्चाई यह है कि वह बड़े-बड़े गिने चुने उद्योगपतियों को देश की संपत्ति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। मोदी सरकार ने हमेशा अमीरों की जेबें भरी हैं। आज मोदी के इर्द-गिर्द सिर्फ हां में हां मिलाने वाले लोग हैं, क्योंकि वे मोदी से डरते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को देश के किसानों, महिलाओं, युवाओं की तकलीफें नजर नहीं आती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज किसान 10 हजार रुपये के कर्ज के लिए आत्महत्या कर रहा है और मोदी अरबपतियों के लाखों-करोड़ों के कर्ज माफ कर रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर महीनों तक सड़कों पर बैठे रहे। 600 किसान शहीद हो गए। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने सुनवाई नहीं की। किसानों का उस समय गन्ने का 15 हजार करोड़ रूपये बकाया था। मोदी ने बड़े-बड़े उद्योगपितयों का कर्ज माफ किया, मगर किसानों को गन्ने का बकाया नहीं दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, सत्ता के उपासक हैं। वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सत्ता के लिए विधायकों को खरीदते हैं। सरकारों को गिराते हैं। बड़े-बड़े उद्योगपितयों को इस देश की संपत्ति दे रहे हैं, ताकि वह सत्ता में रह पाएं।   कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए।

Related posts

प्रत्येक बूथ पर अलर्ट रहें कार्यकर्ता, फर्जी अफवाहों से बचने और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की: विजय प्रताप 

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश के रामपुर में यूपी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दलित युवा सुमेश के लिए न्याय की मांग-राजेश लिलोठिया

Ajit Sinha

जनप्रतिनिधियों पर लाठियां बरसाना जनता का अपमान है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x