Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में भाजपा के 308 मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन: डा. संजय शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने प्रदेश भर में सभी 308 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठके आयोजित की। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। मिशन-2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुट जाने के दिशा निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी में लिए गए निर्णयों तथा जी-20 की बैठकों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत तमाम वरिष्ठ नेता ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया।

डा. शर्मा ने बताया कि मिशन-2024 की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हर बूथ पर कमल खिले इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं की मीटिंगें लेकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के 308 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ भी जिला झज्जर के कुलाना, तोए दादरी, बादली और रविवार को सुबाना मंडल की कार्यकारिणी की बैठकों में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रमुख ने बताया कि दो दिनों तक हुई मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में बूथ स्तर पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई गई। मोदी-मनोहर की किसान, मजदूर, गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को बूथ पर अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को सशक्त माध्यम बनने का आह्वान किया गया।

बैठकों में 26 फरवरी को पीएम मोदी के मन की बात के 98वें संस्करण को हर शक्ति केंद्र पर सुनने, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और जोखिम फ्री किसान व खेती पर चर्चा की गई। इसके अलावा अप्रैल में होने वाले गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद नगर निगम चुनाव पर मंथन हुआ। शर्मा ने बताया कि बैठकों में सिरसा, कुरूक्षेत्र नगर परिषद व अंबाला छावनी परिषद के चुनावों की भी रणनीति बनाई गई।शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पार्टी की नीति जनसेवा के साथ आगे बढ़ने की है। राष्ट्र व समाज हित को सर्वोपरि मानने वाले कार्यकर्ताओं का यह अनुशासित संगठन है। इन दो दिनों तक हुई बैठकों में राष्ट्र व समाज निर्माण के भाव के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करता है। डा. शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में 15 मार्च से 22 मार्च तक नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने तथा 6 अप्रैल तक नए चार लाख पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं आयोेजित करने पर फोकस रहा। शर्मा ने बताया कि 23 मार्च शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस पर भाजपा का युवा मोर्चा नए मतदाताओं के अभिनंदन कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित करेगा। इसके अलावा भाजपा स्थापना दिवस पर पांच लाख घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा इसकी रूपरेखा भी बैठकों में तय की गई। मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में जिला पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला में विधायक असीम गोयल, कुरूक्षेत्र में पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, यमुनानगर में भारत भूषण जुयाल, घनश्याम दास अरोड़ा, सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन,विधायक मोहन लाल बड़ौली, हिसार में मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, फतेहाबाद में विधायक दूडाराम, रेवाड़ी में मंत्री डा.बनवारी लाल, महेंद्र गढ़ में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, गुरुग्राम में विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, नूंह में जाकिर हुसैन, पलवल में विधायक दीपक मंगला, फरीदाबाद में विधायक सीमा त्रिखा सहित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, 2019 के चुनावों के प्रत्याशी भी शामिल रहे।

Related posts

हिसार: हरियाणा से भाजपा को हटाने में केवल जजपा के कार्यकर्ता ही सक्षम है.जागरूक जनप्रतिनिधि ही कर सकता है क्षेत्र की तरक्की :नैना चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें पंचायत विभाग के अधिकारी: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

15 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने हेतु अब राष्ट्रवाद की बात करने लगे हैं, अभय चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x