Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका बोलीं- संविधान को बदलना चाहती है भाजपा, ताकि जनता को दुर्बल बना सके


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान ने जनता को अधिकार दिए, उस संविधान को भाजपा बदलना चाह रही है, ताकि जनता को दुर्बल बना सके। गुजरात के वलसाड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि हम संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। अगर पिछले दस वर्षों का इतिहास देखें तो मोदी अपने नेताओं से जो भी बुलवाते हैं, सत्ता में आने के बाद वही करते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं। मोदी कह रहे हैं कि विपक्ष के सभी नेता भ्रष्ट हैं, सिर्फ मोदी ही ईमानदार और पाक-साफ हैं। मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते बंद करा दिए। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया। संसद से राहुल गांधी के साथ-साथ 150 सांसदों को बाहर निकाल दिया।आज देश में एक तरफ मोदी सरकार के साथ अपार धन, मीडिया और सत्ता है। वहीं दूसरी तरफ सच्चाई है। सत्य की लड़ाई है, जिसे कांग्रेस लड़ रही है। ताकि जनता का अधिकार और लोकतंत्र कमजोर न हो। प्रियंका गांधी ने कहा कि दस वर्षों में भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे हमारे देश के लोकतंत्र, संविधान और अधिकारों को मजबूती मिली हो।आज हकीकत यह है कि महंगाई, बेरोजगारी के कारण लोगों की हालत खराब है। आदिवासी समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है, कोई जनता की बात नहीं सुनता। देश के सबसे बड़े पद पर बैठे प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा और गंभीरता को आधार बनाकर बहकी-बहकी बातें करते हैं। वे सोचते हैं कि वे प्रधानमंत्री हैं तो जनता उनकी फिजूल की बातों को सच मान लेगी। कांग्रेस के न्याय पत्र से प्रधानमंत्री जी का कॉन्फिडेंस हिल गया है। वे घबरा गए हैं। कांग्रेस कह रही है कि हम न्याय दिलाएंगे और वे लोगों को डरा रहे हैं। मोदी हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं और खुद को विश्व के सबसे बड़े नेता बताते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैंने देश के कई प्रधानमंत्री देखे। इंदिरा गांधी जी देश के लिए शहीद हो गईं। राजीव गांधी जी देश के लिए शहीद हो गए। मनमोहन सिंह जी इस देश में क्रांति लेकर लाए। विपक्ष में अटल बिहारी वाजपेयी जी भी थे, जो एक सभ्य व्यक्ति थे। लेकिन मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो जनता के सामने झूठ बोलते हैं। देश के प्रधानमंत्री इतने अहंकारी है कि उन्हें कोई कुछ कह नहीं सकता। वे जनता के बीच भी नहीं आते तो उनको क्या पता होगा कि जनता को क्या परेशानी है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गप्पबाज अंकल की कहानी सुनाकर प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हर परिवार में शादी के समय एक अंकल जी होते हैं जो बैठकर सबको ज्ञान देते रहते हैं। एक दिन अंकल जी कहने लगें कि कोई सरकार आएगी और एक्सरे मशीन से ढूंढकर आपके गहने चुरा ले जाएगी। तो आप हंसते। आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर ऐसी बकवास बातें आपसे कर रहे हैं। क्या ये सच हो सकता है। उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। इस बार चुनाव में जनता न्याय के लिए वोट करे। अपने मुद्दों पर वोट करे। ऐसे नेता को वोट दें, जो संघर्षों में साथ देता हो और ऐसी सरकार बनाएं, जो सिर्फ जनता के लिए काम करे।

Related posts

मोदी सरकार आंकड़ों को चाहे कितना भी छिपा ले, हक़ीक़त यह है कि बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं-जयराम रमेश

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: केसीआर पर खड़गे का निशाना : तेलंगाना में हुकूमत कर रहे लोगों ने दिया सोनिया गांधी को धोखा-खरगे

Ajit Sinha

दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी अमृता धवन, शर्मिष्ठा मुखर्जी के किए गए कार्यों की सराहना की गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x