Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से बौखला गई है कांग्रेस : मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ कैथल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में विकास की गति को बढ़ाया और भारत को बुलंदियों तक पहुंचाया है। विकास के जो नए-नए कीर्तिमान खड़े हुए उससे कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित के मुद्दों पर कांग्रेस सदा चुप्पी साधे रही, लेकिन मोदी सरकार ने काम करके दिखाया है। यहां पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबी हटाओ का फिर से वही शिगूफा लेकर आए हैं जो उनकी दादी इंदिरा गांधी 54 साल पहले लेकर आई थी। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही काम करने की नहीं रही, कांग्रेस सिर्फ झूठे वादों और नारों के सहारे सत्ता में आने का सपना संजो रही है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल शनिवार को भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में कुरुक्षेत्र लोकसभा की कैथल विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। कैथल के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य युवाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाना है। भाजपा सरकार ने लखपति दीदी बनाने का काम किया है। वहीं कांग्रेस को घेरते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस लोगों को घर बैठे पैसे देने का वादा कर रही है। कांग्रेस सिर्फ शगूफा छोड़कर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।मनोहर लाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बिजली, पानी, गैस जैसी सुविधाओं को घर-घर पहुंचाया है। स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनाने काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए ड्रोन दीदी बनाने का काम किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि करनाल से वह स्वयं और कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल विजयी होकर संसद में जाएंगे तो पूरे उत्तरी हरियाणा का कायाकल्प कर देंगे। उन्होंने 25 मई को कमल के फूल का बटन दबाकर भारी मतों से नवीन जिंदल को जिताने का आह्वान किया। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सीएम नायब सिंह सैनी को मिलनसार व्यक्तित्व का स्वामी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाकर बड़ा काम किया है। भाजपा राम के आदर्शों पर चल रही है और मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिंदल ने कहा कि कैथल से उनका 30 साल पुराना नाता है, जो उनके पिता ओपी जिन्दल ने जोड़ा था। उन्होंने कौशल विकास केंद्र खोलने का वादा किया, जो 10 हजार युवाओं के लिए अवसर प्रदान करेगा।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल रहा है तो निर्दलीय विधायकों में से चुन लेना चाहिए : बड़ौली

Ajit Sinha

वीडियो देखें : बीजेपी पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हार का मुँह सामने देखकर अब ऐसे हथकंडे अपनाने लगी है- सुरजेवाला

Ajit Sinha

सिरसा ब्रेकिंग: अपराध शाखा ने आज अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार चोर पकडे गए -डा. अर्पित जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x