
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अब किसी भी अन्य राज्य से आने वाली टीम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के किसी भी कार्यालय, परियोजना या स्थल का दौरा करने से पहले, पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्देशों के अनुसार, बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी टीम को डीएचबीवीएन की गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एकत्र करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।डीएचबीवीएन प्रवक्ता ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी अन्य राज्य की टीम डीएचबीवीएन के किसी भी स्थल का दौरा करने का प्रस्ताव रखती है, तो पहले इसकी अनुमति प्रबंध निदेशक, डीएचबीवीएन से सुनिश्चित की जाए। निगम ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विभागीय सूचनाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

