Athrav – Online News Portal
Uncategorized नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

जेवर से पहली उड़ान, अन्नदाता को सम्मान-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज सुबह एक नई और शानदार सुबह लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 28 मार्च को जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, वहां आज पहली फ्लाइट लैंड किया और इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल थे।शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक, सुबह ठीक 8:05 बजे लखनऊ से जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और गौतमबुद्ध नगर के नामचीन कारोबारियों को लेकर पहला विमान नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड हुआ।

लेकिन इस पूरे जश्न की सबसे खूबसूरत तस्वीर सुबह 8:30 बजे देखने को मिली। जब इस भव्य एयरपोर्ट को बनाने के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार इस एयरपोर्ट की पहली ऐतिहासिक उड़ान के गवाह और यात्री बनें। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ये सभी किसान इस पहली फ्लाइट से लखनऊ जा रहे है जहां वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और फिर शाम की फ्लाइट से वापस नोएडा लौट आएंगे।

Related posts

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव की महिला अधिकार यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचेगी।

Ajit Sinha

रेस्तरां मालिक ने जीएसटी पर सीतारमण से की थी चिंता व्यक्त, समस्या सुलझाने की बजाय धमकाकर मंगवाई माफी

Ajit Sinha

अमेजॉन के माल को लेकर जा रहे छोटा हाथी टेंपो को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 3 को लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x